Monday, September 1, 2025
HomeAstroलक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए शरद पूर्णिमा (Sharad Poornima) पर...

लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए शरद पूर्णिमा (Sharad Poornima) पर करिए यह खास टोटके

आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा कोजागारी पूर्णिमा व रास पूर्णिमा भी कहा जाता है | यह साल की सबसे बड़ी पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है |

कुछ लोग शरद पूर्णिमा का व्रत रखते हैं और कुछ लोग इस दिन भी पूजा करके मां लक्ष्मी (Godess Laxmi)  को प्रसन्न करने के उपाय करते हैं| हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है परंतु शरद पूर्णिमा का महत्व सबसे ज्यादा माना जाता है|

वृंदावन मथुरा आदि के मंदिरों में रात भर जाकर भगवान श्री कृष्ण का कीर्तन किया जाता है |शरद पूर्णिमा को कोजागिरी पूर्णिमा कहा जाता है ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा अपनी 16 कलाओं के साथ निकलता है और श्री कृष्ण भगवान रात्रि में गोपियों के साथ निधिवन में आज भी रास करते हैं|

शरद पूर्णिमा के विषय में एक कथा और प्रचलित है ऐसा माना जाता है कि अमृत मंथन में आज ही के दिन मां लक्ष्मी उत्पन्न हुई थी और वे रात में अपना आशीर्वाद अपने भक्तों को देने के लिए घूमती है | जो भी भक्त शरद पूर्णिमा की रात्रि में जाकर मां लक्ष्मी की उपासना करते हैं मां लक्ष्मी की उन पर विशेष कृपा रहती है |
आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको शरद पूर्णिमा पर करने के लिए कुछ खास टोटके बताने जा रहे हैं | यदि आप इन टोटकों को करते हैं तो आप देखेंगे कि किस तरीके से आपके घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है और आपके दुर्भाग्य का नाश होता है |

लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए शरद पूर्णिमा पर करिए यह खास टोटके

 

Also Read:  आज ही अपने पैर के अंगूठे में बांध लें ये काला धागा, मुश्किलें होंगी आसान Health & Vastu

आइए जानते हैं इन टोटकों के बारे में-

1- शरद पूर्णिमा की रात्रि में दूध और चावल खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखें और अगले दिन अपने परिवार जनों में प्रसाद के रूप में इसे बांट दें | ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन रात्रि में चंद्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है और इस खीर को खाने से सभी प्रकार के रोग दोष दूर हो जाते हैं|

Also Read:  इन वास्तु दोषों (Vastu Dosh) को भूलकर भी ना करें नजरअंदाज नहीं तो उठाना पड़ सकता है भयंकर नुकसान

2- शरद पूर्णिमा की रात्रि में जागरण अवश्य करना चाहिए रात्रि में जागरण करके मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा उपासना व कीर्तन जरूर करना चाहिए

3- यदि आप साल की सारी पूर्णिमा का व्रत ना कर सकें तो केवल शरद पूर्णिमा का उपवास रखकर भी आप सभी पूर्णिमाओं का फल प्राप्त कर सकते हैं|

4- शरद पूर्णिमा की रात्रि में अपने घर में अंधेरा ना होने दें व अपने मुख्य द्वार पर घी के दीपक जलाएं ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके घर में प्रवेश करती है|

5- कुछ लोग विशेषकर शरद पूर्णिमा के दिन ही सत्यनारायण भगवान की कथा अपने घर में कराते हैं ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है|

6- शरद पूर्णिमा पर मंदिरों में जाकर अन्न धन आदि का दान अवश्य करें

Also Read:  गुरूवार के व्रत करने से क्या लाभ होते है ? - Guruvar Vrat Ke Fayde

7- शरद पूर्णिमा पर सुबह के समय आप कन्याओं को अपने घर बुलाकर खीर का भोग लगा सकते हैं ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आपको प्राप्त होती है|

शरद पूर्णिमा के उपायों पर हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर कीजिए

search terms-पूर्णिमा के दिन क्या खाना चाहिए,पूर्णिमा के टोटके,Sharad पूर्णिमा के अचूक टोटके,शरद पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करना चाहिए,पूर्णिमा की रात पर कविता,धन प्राप्ति के अनुभूत टोटके,लक्ष्मी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments