Sawan Month 2022 Start Date: जानें 2022 में कब से लगेगा सावन का महीना और कांवड़ यात्रा

Saawan month start and End date in 2022, Sawan Mondays 2022 Dates (सावन 2022 में कब से है): हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। जानें सावन का महीना 2022 में कब से लगेगा और क्या हैं सावन सोमवार की डेट्स।

इस साल सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू होने वाला है और पूरे सावन माह में 4 सावन सोमवार आएंगे।

 सावन में भगवान शिव की पूजा

सावन माह में आएंगे ये प्रमुख व्रत व त्योहार

– 25 जुलाई 2022 को प्रदोष व्रत

– 26 जुलाई 2022 को मास शिवरात्रि,

– 28 जुलाई 2022 को हरियाली अमावस्या

– 31 जुलाई 2022 को हरियाली तीज

– 2 अगस्त 2022 को नागपंचमी

– 12 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन।

Sawan Kanwar Yatra 2022 

Sawan Kanwar Yatra 2022: सावन में शिवजी की आराधना का बड़ा महत्व है. इस पूरे महीने में लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं व्रत रखते हैं. इस महीने में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है.

Also Read:  सावन महीने में सांप का दिखना - सावन में सांप दिखना शुभ माना जाता है या अशुभ - Snake Dream in Dream

सावन का महीना 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है. यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. शिव भक्तों को इस महीने का खास इंतजार रहता है. हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन हिन्दू वर्ष का पांचवा महीना है. इस दौरान भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस दौरान महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. वहीं, कुंवारी लड़कियां भी इस महीने में अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं.