गेंदे के फूल में है चमत्कारी गुण जो कर देंगे आपको हैरान !!

Spread the love

गेंदा का फूल -यह बहुत ही खूबसूरत और खुशबूदार होता है लेकिन इससे हमें बहुत सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है | ना सिर्फ हम गेंदे के फूल से बल्कि इसके पत्तों, बीजो और जड़ों से भी बहुत सारी समस्याओं से छुटकारा पाते हैं |

दोस्तों गेंदे का फूल पीले रंग का लाल रंग का होता है | ये पौधा 80 से 120 सेंटीमीटर लंबा होता है और इसके पत्ते दो से 5 सेंटी मीटर लंबे होते हैं | आयुर्वेद में इसे एक बहुत ही महत्वपूर्ण औषधि के रूप में माना जाता है | हम सब गेंदे को सिर्फ एक फूल के रुप में इस्तेमाल करते हैं लेकिन आप इससे बहुत सारी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं:

01. कान में दर्द

अगर आपके कानों में दर्द है तो आप इसको निचोड़ कर इसका तेल कान में डालें | ऐसे में आपके कानों का दर्द बस कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगा साथ ही इससे आपके कान की सफाई भी हो जाएगी |

Also Read:   उच्च रक्तचाप की समस्या-High Blood Pressure.

02. आंखों में दर्द

अगर आपकी आंखों में दर्द है ,जलन है या खुजली है तो इसके लिए आप गेंदे के पत्तों का पेस्ट बनाकर आंखों के ऊपर या आंखो के चारो और लगा ले | ऐसे करने से भी आपको आंखों की दर्द और खुजली से राहत मिलेगी |  अगर आपकी आंखों की रोशनी कम है तो यह आपकी आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है |

03. दाद या खुजली की समस्या

अगर आपको दाद या खुजली की समस्या है तो आप गेंदे के फूल का रस दिन में दो से तीन बार दाद या खुजली वाले एरिया में लगाएं | इसके लगाने से दाद और खुजली से बहुत जल्द आराम पाएंगे |

04. चोट या मोच में फायदेमंद 

अगर आपको कहीं चोट लग जाती है या मोच आ जाती है या फिर आपके शरीर में कहीं भी सूजन होती है तो इसके लिए आप इसके पत्ते, बीज, जड़ और तनु को एक साथ पीसकर इसे चोट या मोच वाले जगह पर  दिन में दो से तीन बार अगर इसका मसाज करते हैं तो इससे आपको बहुत जल्द इन सारी समस्याओं से छुटकारा मिलता है |

Also Read:   थायरॉइड में क्या खाए और क्या न खाएं - TOP 9 Symptoms Before You Get Thyroid

05. दमा खांसी की समस्या

अगर आपको दमा खांसी की समस्या है तो आप गेंदे के बीज को और उतने ही मात्रा में मिश्री को मिलाकर चूर्ण या पाउडर बनायें | अब पानी के साथ इसका सेवन दिन में करीब दो से तीन बार करें | ऐसा करने से आपको दमा और खांसी से छुटकारा मिलता है |

06. फोड़े फुंसी की समस्या

अगर आपके शरीर में फोड़े फुंसी हो गए हैं तो गेंदें के फूलों की पंखुड़ियों का पेस्ट बना लें और इसे फोड़े फुंसी की जगह लगा लें |अगर चार से पांच बार आप पूरे दिन में करीब 5 दिनों तक के लिए करते हैं तो आपको घाव और फोड़े फुंसी से छुटकारा मिलता है

Also Read:   इसे सिर्फ एक चम्मच तुलसी के पौधे मे डालने से पौधा 2 दिन में हरा भरा हो जाएगा

तो देखा दोस्तों गेंदे का फूल आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है | यह न सिर्फ घर को सजाने और पूजा के लिए बल्कि आपके लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण औषधि का भी काम करता है | उम्मीद करती हूं दोस्तों आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा और आप आज ही  गेंदे के फूल से और किसके बीज, पत्तों और जड़ों का इस्तेमाल करके अपनी सारी समस्याओं से छुटकारा पाएंगे और जिएंगे निरोग जिंदगी व स्वस्थ जिंदगी |


Spread the love