Monday, August 18, 2025
HomeAstroकन्या पूजन (Kanya Pujan) से पहले जान लें सही विधि व जानकारी

कन्या पूजन (Kanya Pujan) से पहले जान लें सही विधि व जानकारी

नवरात्रों का पर्व हिंदू धर्म में विशेष स्थान रखता है, 9 दिन तक मां भवानी की पूजा भक्तों द्वारा बड़े भक्ति भाव से की जाती है| नवरात्रों (navratra)  में की गई पूजा व दान का फल 100 गुना होकर भक्तों को मिलता है|

नवरात्रों में 9 दिन तक मां भवानी की पूजा विधि विधान से करने के बाद भक्त अष्टमी अथवा नवमी पर कन्या भोज कराते हैं, नवरात्रों में कन्याओं का पूजन करना एवं कन्याओं को खाना खिलाना बेहद शुभ माना जाता है| लोग कन्याओं को अपने घर आमंत्रित करके उन्हें भोजन कराते हैं और उनका मनपसंद सामान और दक्षिणा उन्हें भेंट करते हैं | ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से देवी मां अत्यंत प्रसन्न होती है|

आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि कन्या पूजन की क्या सही विधि होती है? किस प्रकार से कन्याओं को अपने घर आमंत्रित करके भोजन कराना चाहिए, व क्या आप कन्याओं को भेंट स्वरूप दे सकते हैं ताकि आप पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहे

कन्या पूजन से पहले जान लें सही विधि व जानकारी

 

Also Read:  आपके आने वाले समय के बारे में कौआ भी लाता है शुभ और अशुभ समाचार

आइए जानते हैं इसके बारे में-

कन्या पूजन विधि

  • नवरात्रों मे कन्याओं को भोजन कराने के लिए 1 दिन पहले आमंत्रित करना चाहिए
  • 9 कन्याओं और एक लड़के को अपने घर पर आमंत्रित करें
  • सभी के पैर धोकर उन्हें आसन पर बैठाये
  • कन्याओं का रोली कुमकुम अक्षत आदि से तिलक करें
  • इसके बाद गाय के ऊपले को जलाकर उसमें लोंग कपूर घी डालें
  • कन्याओं के लिए बनाए गए भोजन को पूजा स्थान पर माता भगवती को भोग जरूर लगाएं
  • सभी कन्याओं और लांगुरिया को भोजन परोसे
  • जब कन्याएं अपना भोजन ग्रहण कर ले तब उसके बाद उन्हें प्रसाद के रूप में फल दक्षिणा या फिर कोई भी वस्तु जो उनके इस्तेमाल में आ जाए उसे दान करें
  • कन्याओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें
  • सभी कन्याओं को अपने घर से विदा करें
Also Read:  महा अमावस्या पर इस कोने में 1 दीपक जलाने मात्र से आपके सारे कष्ट और विपत्तियां दूर होगी - 28 September

दोस्तों यदि हमारे द्वारा कन्या पूजन पर दी गई जानकारी आपको पसंद आई हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर कीजिए

search terms- नवरात्रि में कन्या को क्या देना चाहिए,कन्या पूजन विधि,कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त,कन्या पूजन का महत्व,कन्या भोजन में क्या खिलाना चाहिए

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments