Friday, October 10, 2025
HomeHome Remediesखम्बे जैसी लम्बाई बढ़ाने का रामबाण नुस्खा और उपाय, जरुर पढ़ें

खम्बे जैसी लम्बाई बढ़ाने का रामबाण नुस्खा और उपाय, जरुर पढ़ें

दोस्तों किसी भी इंसान की लंबाई उसके जींस ,खान पान और जीवन शैली (लाइफस्टाइल) पर निर्भर करती है | हमारे शरीर में HGH यानी ह्यूमन ग्रोथ हार्मोंस होते हैं जो कि हमारी हाइट और शरीर के विकास में मुख्य भूमिका निभाते हैं | शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से इन हार्मोंस में भी कमी हो जाती है जिससे हमारी हाइट बढ़ने की गति धीमी हो जाती है |

तो आइये जानते हैं लम्बाई बढ़ाने के रामबाण उपाय  

अच्छी हाइट बढाने के लिए रोजाना भोजन में कुछ विशेष चीजों का अधिक उपयोग करना चाहिए जिससे शरीर में हर तरह के पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सके:

01. पालक और गाजर का जूस: 

पालक के अंदर बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम विटामिन और आयरन पाया जाता है जो कि हमारी हड्डियों के विकास के लिए बहुत आवश्यक होता है |  गाजर के अंदर विटामिन ए और विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है जिससे शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों में कैल्शियम पूरी तरह से पहुँचता है और साथ ही वह स्वस्थ और मजबूत पर बनी रहती है|  इसलिए स्पेशली हाइट बढ़ाने के लिए पालक और गाजर को साथ में खाना बहुत जरूरी है क्योंकि जब इन दोनों को साथ में मिला दिया जाता है तब उनका असर दुगना हो जाता है |

सेवन : हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार सुबह के नाश्ते के साथ पालक और गाजर का जूस जरुर पीना चाहिए | इस जूस से 2 से 3 महीने में ही रुकी हुई हाइट में भी बहुत अच्छा बदलाव आने लगता है |

02. कद्दू, खीरा, सफेद काले तिल और अलसी के बीज: 

इसके अलावा हाइट बढ़ाने के लिए कुछ खास चीजों का इस्तेमाल करना भी बहुत अधिक फायदेमंद होता है इसमें मुख्यतः कद्दू के बीज , खीरे के बीज, अलसी के बीज और सफेद काले तिल | ये सारे बीज हाइट को तेजी से बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाते हैं और यह इतने ज्यादा असरदार होते हैं कि 18 की उम्र के बाद भी इनके इस्तेमाल से हाइट बढ़ाई जा सकती है |

  • सरसों के बीज में अमीनो एसिड पाया जाता है जो कि हमारे शरीर की ग्रोथ और हार्मोन्स में वृद्धि करता है और साथ ही हमारे मांसपेशियों के विकास में भी तेजी से असर दिखाता है|
  • खीरे के बीज और तिल में विटामिन सी कापर, मैग्नीशियम और जिंक पाया जाता है |
  • यह सारे पोषक तत्व हमारी हड्डियों और मांसपेशियों के विरोध के लिए बहुत जरुरी होते हैं |
Also Read:  यादाश्त बढाने मे लाभदायक हैं ये चीजे - याददाश्त बढ़ाने के घरेलू उपाय

सेवन : इन सारे बीजों को सुखाकर इनका पाउडर आपस में मिलाकर यदि सेवन किया जाए तो शरीर की लंबाई बढ़ाने में इससे चमत्कारी परिणाम प्राप्त होते हैं|

बिधि:  इन सभी को मिलाकर एक चूर्ण बनाने के लिए इन की मात्रा सही होना बहुत जरुरी है| इसके लिए सौ ग्राम कद्दू के बीज के पाउडर में सौ ग्राम खीरे के बीज का पाउडर 50 ग्राम सफेद तिल का पाउडर और 25 ग्राम अलसी का पाउडर मिला लें और इसी अनुपात में इसे कम या अधिक बनाया जा सकता है |

सेवन : यह तैयार चूर्ण को आप रोजाना रात को सोने से पहले या फिर सुबह नाश्ते के समय ले सकते हैं यह एक बहुत ही ताकतवर नुस्खा है क्योंकि लंबाई बढ़ाने के लिए शरीर को जितने भी पोषक तत्वों की जरूरत होती है वह सारे ही इस बनाए गए चूर्ण में मौजूद है | इसका इस्तेमाल 3 से 4 महीने तक करने पर शरीर की लंबाई में काफी फर्क नजर आने लगता है |

03. पौषक तत्वों का भंडार है ये सब्जियां : 

सब्जियों में शलजम ,भिंडी और ब्रोकली यह तीनों ही शरीर की हाईट तेजी से बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होती है | पालक की तरह ब्रोकली में भी शरीर के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का भंडार है|  इसके अंदर विटामिन सी, आयरन और फाइबर प्रचूर मात्रा में पाया जाता है और यह सारे तत्व हमारी हाइट बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं|

  • शलजम
Also Read:  10 Major Reasons to Never Eat Meat Again - Your Way to be live Healthy

Shalgam-Turnipइसके अलावा शलजम से भी हमारे शरीर को अनेक तरह के फायदे मिलते हैं| इसके अंदर प्रोटीन विटामिन और मिनरल्स के साथ हेल्थी फैट्स भी पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर के विकास करने वाले हार्मोंस को उत्तेजित करते हैं |

  • भिंडी

इसके साथ ही भिंडी एक बहुत ही कॉमन सब्जी है और इसका भी शरीर की हाइट बढ़ाने में बहुत अच्छा योगदान होता है| भिंडी के अंदर एक फाइबर युक्त चिपचिपा तरल पदार्थ होता है जो कि हमारे पाचन की कार्यप्रणाली को मजबूत करता है और इसकी मदद से शरीर में सारे जरूरी पोषक तत्व बहुत अच्छी तरह मिल पाते हैं |

  • ब्रोकली

इसमें ब्रोकली को सब्जी बनाकर या फिर जूस बनाकर भी पिया जा सकता है और अच्छे परिणाम के लिए इसे गाजर और पालक के जूस में मिलाकर पिए हैं |

04. दूध, दही, अंडा और दाले

eggs milkइसके साथ ही अच्छी हाइट ग्रोथ के लिए शरीर में विटामिन डी प्रोटीन और कैल्शियम सबसे मेन न्यूट्रिएंट्स होते हैं जिसके लिए दूध, दही, अंडा और दाले सबसे ज्यादा उपयोगी होती है | अच्छी सेहत के साथ शरीर की हाईट अधिक उम्र तक बढ़ती रहे इसके लिए बहुत जरुरी है कि रोजाना एक गिलास दूध और एक कटोरी दाल जरुर खाई जाए |

हफ्ते में दो से तीन बार दही और रोजाना एक से दो अंडे खाने से शरीर की हाइट लंबे समय तक बढ़ती रहती है और रुकी हुई हाइट भी कुछ ही महीनों में वापस बढ़ना शुरू हो जाती है |

इन सारी चीजों में कैल्शियम और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है जो की हड्डियों और मांसपेशियों के विकास में बहुत ज्यादा जरूरी है | शरीर की लंबाई बढ़ना रुक जाने का सबसे मुख्य कारण होता है बॉडी में पोषक तत्वों की कमी जिसमें कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक और विटामिन डी सबसे मुख्य है और उनकी कमी को पूरा करने के लिए इन सारी चीजें बहुत महत्वपूर्ण होती है |

04. धूप से मिलता है विटामिन D

dhoopधूप से हमारे शरीर को विटामिन डी मिलता है जो कि हमारी हड्डियों के लिए बहुत जरुरी होता है इसलिए रोजाना धूप में कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए जरूर निकलना चाहिए|

05. पर्याप्त मात्र में नींद भी है जरुरी 

dhoopहमारे शरीर की हाइट रोजाना सोते समय कुछ इंच बढ़ जाती है क्योंकि जब हमारा शरीर आराम कर रहा होता है तब हमारी हड्डियों और मांसपेशियों पर कोई जोर नहीं पड़ता जिससे वह फैलने लगती है|  इसलिए हाइट बढ़ाने के लिए ज्यादातर नुस्खों का इस्तेमाल सोने से पहले ही करना चाहिए और साथ ही रोजाना अच्छी नींद लेना चाहिए|

Also Read:  डेंगू में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? - What to Eat to Increase Platelet Count in Dengue?

जो लोग अक्सर अच्छी नींद नहीं लेते हैं उन की हाइट बढ़ना रुक जाने की बहुत अधिक संभावना होती है इसके साथ ही शरीर का Posture हाइट बढ़ाने के विषय में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | कार्य करते समय या खड़े रहते समय हम जिस मुद्रा में अधिक समय बिताते हैं , हमारे शरीर की हड्डियां भी उसे शेप में समय के साथ-साथ चलती जाती है और हमारा कद छोटा रह जाता है |

06. जंक फूड की बजाय पौषक तत्व युक्त खाना खाएं 

Pizzaजंक फूड की बजाय पौषक तत्व युक्त खाना खाएं और अच्छा पोषक तत्व युक्त भोजन करें | अच्छा भोजन करने के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि भोजन सही समय पर किया जाए हाइट बढ़ाने के लिए एक बार में ज्यादा भोजन ना करें|  थोड़े थोड़े अंतराल में थोड़ा थोड़ा भोजन करते रहें ऐसा करने से शरीर को भोजन पूरी तरह लगता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है |

07. ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए

drinking-water शरीर में अगर टॉक्सिंस अधिक हो जाते हैं तब भी हमारे ग्रोथ और हार्मोन्स में कमी पैदा करते हैं इसलिए दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए ताकि शरीर में से टॉक्सिंस बाहर निकलते रहे और बॉडी में हार्मोंस का बैलेंस बना रहे |

08. धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन न करें 

शराबधूम्रपान और अल्कोहल का अधिक सेवन करने से भी हाइट पर बुरा प्रभाव पड़ता है क्योंकि इन में मौजूद विषैले पदार्थ हमारे ग्रोथ हार्मोंस को अंदर ही अंदर खत्म करते हैं |

इसी के साथ उम्मीद करता हूं कि आज के ये उपाय और नुस्खे आपके जीवन में बहुत ही कारगर सिद्ध हो|  शेयर कीजिए उन लोगों से जिन्हें इसकी जरूरत है |

Searches related to लम्बाई बढ़ाने के घरेलू उपचार

बच्चों की लम्बाई बढ़ाने के उपाय,लम्बाई बढ़ाने की दवा का नाम,हाइट बढ़ाने के कैप्सूल,लम्बाई बढ़ाने के योग,लंबाई बढ़ाने के उपाय,लंबाई बढ़ाने की दवा,हाइट बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए,हाइट बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments