ये टिप्स अपनाएंगे तो कभी पीठ दर्द की समस्या नहीं होगी

आज हम आपको अपनी इस पोस्ट में पीठ दर्द की समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ जरूरी tips देने जा रहे हैं।पीठ दर्द की समस्या आम बात सी हो गई है। अब तो हर दूसरा व्यक्ति इस समस्या से जूझ रहा है। पीठ दर्द की समस्या तकरीबन 33% लोगों में पाई जाती है। और सर्दियों में पीठ दर्द की समस्या और बढ़ जाती है।

पीठ दर्द की समस्या होने के कई कारण है। जैसे गलत तरीके से सोना ,उठना बैठना, ऊंची sandals आदि चीजों की वजह से हमको पीठ दर्द की समस्या हो जाती है।

पीठ की समस्या को दूर करने के उपाय – Tips to Get Rid frm Back pain

फिजियोथेरेपी (physiotherapy)

पीठ दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए physiotherapy सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। पीठ दर्द दूर करने के लिए physiotherapist के तरीकों से हल्के हाथों से मालिश करवाएं। इससे नसे अपनी जगह बैठ जाती है। और पीठ दर्द में आराम मिलता है।

कसरत (Kasrat)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए daily exercise करना बहुत जरूरी होता है। इससे ना सिर्फ हमको पीठ के दर्द में आराम मिलता है। बल्कि हमारी body बहुत fit रहती है। पीठ दर्द की समस्या बढ़ती उम्र के साथ शुरू हो जाती है। उम्र अधिक होने पर कुछ अस्थियों के साथ रीढ़ का जोड़ भी कमजोर हो जाता है और उनमें calcium की कमी आ जाती है।

Also Read:  रोजाना खाली पेट अजवाइन का इस तरह इस्तेमाल कर पाए मोटापे से निजात

25% board operator , computer पर काम करने से cervical brachia syndrome हो जाता है।इसमें व्यक्ति की बांह, कंधा, पीठ और गर्दन की पेशियों में हमेशा तनाव रहता है। इस problem से बचने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करें। और अपने शरीर को चुस्त और फुर्तीला बनाएं।

सरसों का तेल ( mustard oil )

सरसों का तेल पीठ दर्द में बहुत ही लाभकारी होता है। सरसों की तेल की मालिश बहुत ही असर दायक होती है। इसमें मौजूद गुणकारी तत्व मांसपेशियों के दर्द को दूर करने में काफी मदद करते हैं।

Also Read:  मोटा व लटका हुआ पेट बेड पर लेट कर आसानी से घटाएं - EXERCISE TO REDUCE BELLY FAT & STOMACH FAT

सरसों के तेल को थोड़ा गुनगुना कर ले और उसमें लहसुन की 2 / 4 कलियां डालकर पका लें। और हल्के हाथों से पीठ की मालिश करें। इसके प्रयोग से आपको बहुत ही जल्द आराम मिलेगा। इसका प्रयोग आप दो-चार बार कर सकते हैं।

मुझे उम्मीद है आपको मेरी ये पोस्ट जरूर पसंद आई होगी। मेरी इस पोस्ट को शेयर और लाइक करना मत भूलें। Please share this post ☝️✍️