Friday, May 9, 2025
HomeHealth Tipsमोटापा कम करने के लिए दही में मिलाकर खाएं यह चीजें

मोटापा कम करने के लिए दही में मिलाकर खाएं यह चीजें

दही का सेवन – हमारे यहां कई घरों में दही का सेवन आम सी बात है| हम सुबह ब्रेकफास्ट तथा दोपहर लंच के साथ दही अथवा दही का रायता खाते हैं जो ना तो केवल पेट को ठंडा रखता है अपितु कई प्रकार की पेट की बीमारियों से राहत पहुंचाता है| हम जानते हैं दही दूध से कहीं अधिक लाभकारी होती है| दही में कैल्शियम प्रोटीन तथा विटामिन होते हैं |

परंतु दोस्तों क्या आप सब यह जानते हैं कि दही का सेवन करके हम अपने वजन को भी कम कर सकते हैं जी हां दोस्तों वजन कम करने के लिए भी दही का प्रयोग किया जा सकता है। आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका प्रयोग अगर आप दही के साथ में करते हैं तो यह न केवल आपके वजन को कम करते हैं बल्कि आपके शरीर पर एक पॉजिटिव इफेक्ट डालते हैं |

Also Read:  तुलसी के बीज बड़े काम की चीज, जानें इसके हैरान करने वाले फायदे - 10 Benefits of Basil Seed

हम दही को अनेक मसालों अथवा चीजों के साथ मिलाकर खा सकते हैं |

1- काली मिर्च: दही में काली मिर्च या फिर मिर्च का पाउडर मिलाकर खाने से पेट में जमा चर्बी कम होती है| तथा सूजन की शिकायत भी कम होती है|

2- ड्राई फ्रूट: जो लोग अपने शरीर में कम वजन के चलते परेशान रहते हैं उन्हें दही में ड्राई फ्रूट मिलाकर खाना चाहिए जिससे वजन सामान्य रहता है|

3- भुना हुआ जीरा: जीरा एक ऐसा मसाला है सभी रसोई में पाया जाता है और सभी दाल तथा सब्जी बनाने में प्रयोग किया जाता है| दही में भुना हुआ जीरा डालकर खाने से पाचन सही रहता है तथा शरीर की भूख भी बढ़ती है|

Also Read:  एलोवेरा के 10 फायदे और उपयोग - एलोवेरा कई बीमारी में अमृत की तरह काम करता है - Aloe vera Benefits in Hindi

4- अजवाइन: अजवाइन को अगर हम गर्म पानी के साथ उसका सेवन करें तो यह भी एक मोटापा कम करने का उपाय है तथा दही के साथ चुटकी भर अजवाइन खाने से बवासीर की समस्या कम होती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है|

5- शहद: दही के साथ शहद का उपयोग मुंह के छाले ठीक करने में किया जाता है तथा यह पेट की गर्मी को भी ठीक रखता है |

दोस्तों यदि आप नियमित रूप से दही को अपने खाने में सम्मिलित करते हैं तो आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे यह जानकर कि यह आपके शरीर को मोटापे से ग्रसित नहीं होने देती है दूध की अपेक्षा यदि आप दही का सेवन करते हैं तो आप कभी भी मोटापे का शिकार नहीं होंगे |

Also Read:  इन 7 तरीकों से करें बच्चों के कान में इंफेक्शन से बचाव

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर कीजिए |

Dixa Sharma
Dixa Sharmahttps://www.healthprimetips.com/
Dixa is an MBA graduate, a proud mom, and a passionate blogger for the past 9 years on this platform. She loves sharing insights on Health, Fitness, and Astrology topics. Follow her blog now for inspiring and mindful reads!
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments